दो लड़कों ने ऐप के जरिए की किशोरी की तस्वीरों से छेड़छाड़, किशोरी से दुष्कर्म

दो लड़कों ने ऐप के जरिए की किशोरी की तस्वीरों से छेड़छाड़, किशोरी से दुष्कर्म

दो लड़कों ने ऐप के जरिए की किशोरी की तस्वीरों से छेड़छाड़, किशोरी से दुष्कर्म
Modified Date: August 28, 2024 / 06:26 am IST
Published Date: August 27, 2024 11:16 pm IST

शहडोल (मप्र), 27 अगस्त (भाषा) शहडोल शहर में दो किशोरों को कृत्रिम मेधा (एआई) संचालित ऐप के जरिए 18 वर्षीय लड़की की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे बलात्कार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपियों में उस मकान मालिक का नाबालिग बेटा भी शामिल है जहां पीड़िता किराएदार के तौर पर रह रही थी।

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर लड़की की तस्वीरें खींची और कृत्रिम मेधा से संचालित ऐप का इस्तेमाल करके उन्हें अश्लील तस्वीरों में बदल दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और अपने दोस्त को भी इसमें शामिल कर लिया। दोनों ने नर्सिंग की छात्रा की तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं।

भाषा सं दिमो शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।