महाराष्ट्र: लातूर में बैल की मौत के बाद किसान दंपति हल खींचने को मजबूर

Ads

महाराष्ट्र: लातूर में बैल की मौत के बाद किसान दंपति हल खींचने को मजबूर

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 06:37 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 06:37 PM IST

लातूर, नौ जून (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बैल की मौत होने के बाद एक किसान दंपति को अपनी जमीन जोतने के लिए हल चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

किसान काशीनाथ गायकवाड़ और उनकी पत्नी आशाबाई एक वायरल वीडियो में खेत जोतते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नया हल खरीदने के लिए पैसे न होने के कारण उन्हें हल चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यह दंपति लातूर जिले की देवनी तहसील के निवासी हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार (शप) विधायक रोहित पवार ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि राज्य सरकार को किसान को आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानी को कम करने के लिए बिना शर्त कृषि ऋण माफी की आवश्यकता है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश