महाराष्ट्र : व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन हिरासत में

महाराष्ट्र : व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन हिरासत में

महाराष्ट्र : व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन हिरासत में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: January 23, 2022 2:25 pm IST

पालघर (महाराष्ट्र), 23 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में रविवार तड़के 22 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों में से तीन को हिरासत में ले लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान सलीम शेख के रूप में हुई है, जिसकी तड़के करीब तीन बजे हत्या कर दी गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘अछोले गांव में पांच लोगों के समूह ने शेख पर हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) आयुक्तालय से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।’’

उन्होंने बताया कि शेख के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है, स्थानीय पुलिस कर्मियों को वहां तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा कि हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में