सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत : Maharashtra: Three of a family killed in road accident

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

New variant of corona BF.7

Modified Date: December 2, 2022 / 02:15 pm IST
Published Date: December 2, 2022 12:12 pm IST

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने से 80 वर्षीय एक व्यक्ति सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार बुधवार को गुजरात से मुंबई की ओर जा रही थी जब यह दुर्घटना हुई।

Read More : Vicky Kaushal के साथ रोमांस करती नजर आई Shahnaz Gill, तस्वीरें देखकर फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘गुजरात में एक शादी में शामिल होने के बाद परिवार ठाणे जिले के कल्याण लौट रहा था। उनकी कार धानीवारी गांव में एक ट्रक से टकरा गई।’’ पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में