महाराष्ट्र महिला आयोग को अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच 16,608 शिकायतें मिलीं: मंत्री
महाराष्ट्र महिला आयोग को अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच 16,608 शिकायतें मिलीं: मंत्री
मुंबई, तीन जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) को एक अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक महिलाओं पर अत्याचार से जुड़ी 16,608 शिकायतें मिलीं। शुक्रवार को विधान परिषद में यह जानकारी दी गई।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को बताया कि आयोग को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़ी 176 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 128 मामलों में कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 48 मामलों में अंतिम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को एक अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 16,608 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 2,777 मामलों में अंतिम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।’
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


