मुंबई, नौ जून (भाषा) महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बेटी की सगाई से कुछ दिन पहले ही मां प्रेमी के साथ फरार हो गई और उसके साथ ब्याह रचा लिया।
पुलिस के अनुसार, महिला के दूसरे पति ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद लड़की (जिसकी सगाई होनी थी) के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और तस्वीर हटवाने का अनुरोध किया।
पुलिस ने बताया कि महिला पिछले कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ नहीं रह रही थी। इस दौरान दुल्हन का पिता अकेले ही अपनी बेटियों की परवरिश कर रहा था।
वह आगामी सगाई समारोह और शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।
पिता के अनुरोध पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया, प्रेमी को बुलाया और उसे अपने मोबाइल से शादी का ‘स्टेटस’ हटाने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि दुल्हन के पिता ने इस घटना के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई।
भाषा राजकुमार पवनेश
पवनेश