सवाल आपका है

Aaj ka Rashifal : मेष और सिंह वालों को आज हो सकती है हानि, ये 4 राशि वाले जमकर बटोरेंगे पैसा, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Navratri 3rd Day Rashifal

Aaj Ka Rashifal

नई दिल्लीः Aaj ka Rashifal ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 18 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:14 से 13:45 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा आपका दिनः-

Read More : #SarkaronIBC24: मोदी 3.0 के पहले 100 दिन पूरे, कितने वादे पूरे? कितने अधूरे..देखें खास रिपोर्ट 

मेष राशि- डिस्टर्बिंग समय रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और एक दबदबा आपका कायम रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत। व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। एक खराब समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन-हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Read More : Angoor Khane Ke Fayde: अंगूर खट्टे हो या मीठे पर होते है बेहद फायदेमंद.. एक झटके में दूर हो जाएगी हेल्थ की ये समस्याएं, देखें तस्वीर

कन्या राशि- आपकी ऊर्जा का उतार चढ़ाव आपके मन की बेचैनी और परेशानी को बढ़ाएगा। एक असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम, संतान सही है। लाल वस्तु पास रखें।

Read More : Archana Puran Singh Fees: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 शुरू होने के पहले अर्चना का बड़ा खुलासा, उन्हें मिलती है कम फीस! 

मकर राशि- भाग्य पर भरोसा करके कोई काम मत करिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पे और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु का दान करें।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Exit mobile version