न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने छह विकेट 34 रन पर गंवाये

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने छह विकेट 34 रन पर गंवाये

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने छह विकेट 34 रन पर गंवाये
Modified Date: October 17, 2024 / 12:09 pm IST
Published Date: October 17, 2024 12:09 pm IST

बेंगलुरू, 17 अक्टूबर ( भाषा ) न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भारत ने लंच तक छह विकेट 34 रन पर गंवा दिये ।

कीवी गेंदबाजों ने पहले ही घंटे में भारत के शीर्षक्रम की धज्जियां उड़ा दी । बारिश रूकने के बाद खेल शुरू होने पर यशस्वी जायसवाल (13) का विकेट भारत ने गंवाया ।

रोहित शर्मा (दो ) को टिम साउदी ने पवेलियन भेजा जबकि युवा विलियम ओ राउरकी ने विराट कोहली (0) का विकेट लिया । सरफराज खान (0) तीन गेंद और केएल राहुल ((0) छह गेंद तक टिक सके ।

ऋषभ पंत 15 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रविंद्र जडेजा खाता खोले बिना लौट गए ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में