बांग्लादेश के लंच तक चार विकेट पर 71 रन

बांग्लादेश के लंच तक चार विकेट पर 71 रन

बांग्लादेश के लंच तक चार विकेट पर 71 रन
Modified Date: December 24, 2022 / 11:10 am IST
Published Date: December 24, 2022 11:10 am IST

मीरपुर, 24 दिसंबर (भाषा) बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 71 रन बनाए।

बांग्लादेश अभी भारत से 16 रन पीछे है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाकर 87 रन की बढ़त हासिल की थी।

लंच के समय सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन 37 रन पर खेल रहे थे जबकि लिटन दास अभी अपना खाता खोलना है।

भारत की तरफ से जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया है।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में