क्रॉली और रूट ने इंग्लैंड को 153 रन की बढत दिलाई
क्रॉली और रूट ने इंग्लैंड को 153 रन की बढत दिलाई
सेंट जोंस , 12 मार्च ( एपी ) जाक क्रॉली और जो रूट के बीच 193 रन की अटूट साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में 153 रन की बढत बना ली ।
सलामी बल्लेबाज क्रॉली और कप्तान रूट इंग्लैंड को चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर दूसरी पारी में एक विकेट पर 217 रन पर ले गए ।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 375 रन बनाकर 64 रन की बढत ली थी ।
इंग्लैंड की दूसरी पारी में एलेक्स लीस को तेज गेंदबाज केमार रोच ने दूसरी बार आउट किया । वह पहली पारी में चार रन बनाने के बाद दूसरी पारी में छह रन ही बना सके ।
क्रॉली खाता खोले बिना ही पहले ओवर में रोच का शिकार हो गए थे लेकिन डीआरएस के बाद फैसला बदल दिया गया । इसके बाद क्रॉली ने कोई मौका नहीं दिया और बेदाग पारी खेली।
भारी बारिश और खराब मौसम के कारण इंग्लैंड की 64वीं पारी में खेल रोकना पड़ा ।
क्रॉली ने सपाट पिच पर 200 गेंद में 16 चौकों की मदद से नाबाद 117 रन बनाये । दूसरे छोर पर रूट 158 गेंद में 84 रन बनाकर खेल रहे हैं ।
एपी
मोना
मोना

Facebook


