गत चैंपियन सिनर ने विंबलडन के पहले दौर में केकमानोविच को हराया

गत चैंपियन सिनर ने विंबलडन के पहले दौर में केकमानोविच को हराया

गत चैंपियन सिनर ने विंबलडन के पहले दौर में केकमानोविच को हराया
Modified Date: June 29, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: June 29, 2026 10:30 pm IST

लंदन, 29 जून (एपी) गत चैंपियन यानिक सिनर ने सोमवार को यहां विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में शानदार वापसी करते हुए दुनिया के 50वें नंबर के खिलाड़ी मियोमिर केकमानोविच को पांच सेटों में हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिनर ने सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में तीन घंटे 30 मिनट में 4-6, 6-3, 6-7 (6), 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की।

फ्रेंच ओपन में एक महीने पहले मिली निराशाजनक हार के बाद यह सिनर का पहला आधिकारिक मुकाबला था। रोलां गैरा में वह दूसरे दौर के मैच में सीधे सेटों में जीत से सिर्फ एक गेम दूर थे, लेकिन गर्मी के कारण चक्कर आने की समस्या के बाद जुआन मैनुएल सेरुंडोलो से पांच सेट में हार गए थे।

एपी नमिता

नमिता


लेखक के बारे में