दिल्ली एफसी ने हैदराबाद एफसी को बराबरी पर रोका

दिल्ली एफसी ने हैदराबाद एफसी को बराबरी पर रोका

दिल्ली एफसी ने हैदराबाद एफसी को बराबरी पर रोका
Modified Date: August 6, 2023 / 05:51 pm IST
Published Date: August 6, 2023 5:51 pm IST

गुवाहाटी, छह अगस्त (भाषा) आई लीग की टीम दिल्ली एफसी ने रविवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप ई के मैच में पिछले साल सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले हैदराबाद एफसी को 1-1 से बराबरी पर रोका।

दिल्ली एफसी के लिए हिमांशु जांगड़ा ने छठे मिनट में गोल किया, जबकि दूसरे हाफ (57वें मिनट) में रामहलुंचुंगा ने हैदराबाद एफसी के लिए बराबरी का गोल दागा।

बारिश के बीच खेले गए मैच में दोनों टीम संघर्ष करती नजर आई। दिल्ली की टीम ने हालांकि परिस्थितियों से बेहतर सामंजस्य बिठाया और शुरू में बढ़त बनाकर हैदराबाद पर दबाव बना दिया।

दिल्ली ने मध्यांतर तक अपनी बढ़त कायम रखी थी लेकिन दूसरे हाफ में वह इसे बरकरार नहीं रख पाया।

दिल्ली एफसी का अगला मुकाबला बुधवार को नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी से होगा जबकि हैदराबाद गुरुवार को चेन्नईयिन एफसी का सामना करेगा।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में