धोनी ने फिर बदला हेयरस्टाइल, तस्वीरें वायरल

धोनी ने फिर बदला हेयरस्टाइल, तस्वीरें वायरल

धोनी ने फिर बदला हेयरस्टाइल, तस्वीरें वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: July 29, 2018 11:45 am IST

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विकेट कीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे पर टी-20 और वन डे सीरीज खेलकर भारत लौट आए हैं। भारत का अब इंग्लैंड के साथ 1 अगस्त से 5 टेस्ट मैच सीरीज होना है, यह 11 सितंबर को खत्म होगी। इसके बाद दुबई में एशिया कप खेला जाएगा। इसमें 19 सितंबर को एक बार फिर इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इसे देखते हुए एशिया कप शुरु होने से पहले धोनी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम एन्ज्वॉय कर रहे हैं

.

वहीं धोनी ने एक बार फिर अपना हेयरस्टाइल बदला है। वैसे भी अक्सर वे अपने हेयरस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब इस नए हेयरस्टाइल में वे और भी कूल नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने नया हेयरस्टाइल वी हॉक‘ (V-Hawk) चुना है। इसे वह दोबारा फैशन में ले आए हैं

.

यह भी पढ़ें : पटना, अस्पताल के आईसीयू में तैर रही हैं मछलियां, डिप्टी सीएम मोदी के घर भी घुसा पानी,देखिए वीडियो

.

हालांकि धोनी ने कैरियर की शुरुआत जब की थी तब वे लंबे बाल रखते थे। ऐसे ही लंबे बालों वाल लुक में जब वे पाकिस्तान टूर पर गए थे तब उनके हेयरस्टाइल की वहां खूब चर्चा हुई थी। यहां तक कि पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी धोनी के बालों की तारीफ करते हुए उन्हें बाल नहीं काटने की सलाह दी थी। लेकिन धोनी ने 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने बाल अर्पण कर दिए थे। उसके बाद से वे कभी लंबे बालों में नहीं दिखे। उनके इस नए हेयर कट से उनके प्रशंसक बेहद खुश होंगे

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में