दीक्षा ने चार अन्य गोल्फरों के साथ संयुक्त बढ़त बनाई, अदिति सातवें स्थान पर

दीक्षा ने चार अन्य गोल्फरों के साथ संयुक्त बढ़त बनाई, अदिति सातवें स्थान पर

दीक्षा ने चार अन्य गोल्फरों के साथ संयुक्त बढ़त बनाई, अदिति सातवें स्थान पर
Modified Date: July 3, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: July 3, 2026 4:52 pm IST

हुलेनकोर्ट (बेल्जियम), तीन जुलाई (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने हुलेनकोर्ट महिला ओपन के पहले दौर में बिना किसी बोगी के चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर तीन अन्य गोल्फरों के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की जबकि साथी खिलाड़ी अदिति अशोक दो अंडर 70 के कार्ड से संयुक्त सातवें स्थान पर बनी हुई हैं।

अन्य भारतीय गोल्फरों में अवनि प्रशांत इवन पार 72 के कार्ड से संयुक्त 24वें स्थान पर हैं जबकि प्रणवी उर्स (73) संयुक्त 33वें स्थान पर बनी हुई है।

दीक्षा दक्षिण अफ्रीका की नादिया वैन डेर वेस्टहुइजेन, स्विट्जरलैंड की मोर्गाने मेट्रॉक्स और इंग्लैंड की ब्रोंटे लॉ के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हुए थीं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में