डूरंड कप: त्रिभुवन आर्मी को 3-0 से हराकर चेन्नइयिन एफसी क्वार्टरफाइनल में पहुंचा
डूरंड कप: त्रिभुवन आर्मी को 3-0 से हराकर चेन्नइयिन एफसी क्वार्टरफाइनल में पहुंचा
गुवाहाटी, 14 अगस्त (भाषा) चेन्नइयिन एफसी सोमवार को यहां नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-0 से हराकर 132वें डूरंड कप के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई।
ग्रुप ई का यह मैच यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेला गया।
फारुख चौधरी (22वें मिनट) ने चेन्नइयिन के लिए गोल किया जबकि रहीम अली ने 40वें मिनट में पेनल्टी के जरिए टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। राफेल क्रिवेलारो ने 84वें मिनट में गोल कर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी को आसान जीत दिला दी।
चेन्नईयिन एफसी के दो मैचों में छह अंक हैं। टीम ने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


