डूरंड कप : मौजूदा चैम्पियन मोहन बागान शुरूआती मैच में डाउनटाउन हीरोज से भिड़ेगा
डूरंड कप : मौजूदा चैम्पियन मोहन बागान शुरूआती मैच में डाउनटाउन हीरोज से भिड़ेगा
कोलकाता, 12 जुलाई (भाषा) मौजूदा चैम्पियन मोहन बागान डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में यहां कश्मीर के डाउनटाउन हीरोज एफसी से भिड़ेगा जबकि उसके और ईस्ट बंगाल के बीच होने वाला ‘कोलकाता डर्बी’ मुकाबला 18 अगस्त को अंतिम ग्रुप मैच होगा।
एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का पांचवां सबसे पुराना टूर्नामेंट का 133वें चरण पांच शहर कोलकाता, असम के कोकराझार, मेघालय के शिलोंग और झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा।
टूर्नामेंट में दो विदेशी टीम भी खेलेंगी जो बांग्लादेश आर्मी फुटबॉल टीम और नेपाल की त्रिभुवन आर्मी फुटबॉल टीम हैं।
टूर्नामेंट में 24 टीम को छह ग्रुप में विभाजित किया गया है जिसमें से ग्रुप की छह शीर्ष टीम और दो दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज टीम नॉकआउट में प्रवेश करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल में नयी दिल्ली में टूर्नामेंट के ट्राफी टूर को हरी झंडी दिखाई थी।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


