डूरंड कप : मुंबई सिटी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-1 से हराया
डूरंड कप : मुंबई सिटी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-1 से हराया
कोलकाता, पांच अगस्त (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को यहां स्थानीय टीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-1 से हराया।
प्रतियोगिता में अपना पहला मैच खेल रहे मुंबई सिटी ने 35 मिनट में ही 3-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। उसकी तरफ से रोस्टिन ग्रिफ़िथ्स, जॉर्ज पेरेरा डियाज़ और लालियानज़ुआला चांग्ते ने गोल किए।
मोहम्मडन की तरफ से एकमात्र गोल डेविड लाथलनसांगा ने किया। यह ग्रुप बी का पहला मैच था। इस ग्रुप में जमशेदपुर एफसी और भारतीय नौसेना की टीम भी शामिल हैं।
दिन के एक अन्य मैच में विलियम पॉलियानखुम के दूसरे हाफ की शुरुआत में किए गए गोल से राजस्थान यूनाइटेड एफसी (आरयूएफसी) ने ग्रुप एफ के मुकाबले में बोडोलैंड एफसी को 1-0 से पराजित किया।
भाषा पंत आनन्द
आनन्द

Facebook


