डूरंड कप : ओड़िशा एफसी ने आर्मी ग्रीन को हराया, ग्रुप चरण के सभी मैच जीते

डूरंड कप : ओड़िशा एफसी ने आर्मी ग्रीन को हराया, ग्रुप चरण के सभी मैच जीते

डूरंड कप : ओड़िशा एफसी ने आर्मी ग्रीन को हराया, ग्रुप चरण के सभी मैच जीते
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: September 4, 2022 9:19 pm IST

गुवाहाटी, चार सितंबर (भाषा) ओडिशा एफसी ने रविवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी ग्रीन टीम को 1-0 से हराया।

स्पेनिश फॉरवर्ड पेड्रो मार्टिन के 83वें मिनट में किये गये गोल की मदद से ओड़िशा एफसी ने पूरे तीन अंक हासिल किये।

ओडिशा एफसी ने इस तरह ग्रुप डी में अपना अभियान सभी मैचों में जीत से समाप्त किया, उसके चार मैचों में 12 अंक हैं।

अब ओडिशा एफसी नॉकआउट मैचों के लिये कोलकाता जायेगी।

आर्मी ग्रीन चार मैचों में चार अंक से तीसरे स्थान पर रही।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में