डूरंड कप का आगाज एफसी गोवा और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के मैच से होगा

डूरंड कप का आगाज एफसी गोवा और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के मैच से होगा

डूरंड कप का आगाज एफसी गोवा और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के मैच से होगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: August 12, 2022 10:21 pm IST

कोलकाता, 12 अगस्त (भाषा) गत चैम्पियन  एफसी गोवा और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के मैच के साथ डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के 131वें सत्र का आगाज यहां के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन (वीवाईबके) में 16 अगस्त (मंगलवार) से होगा।

पिछले साल का फाइनल मुकाबला ग्रुप बी के इन्हीं दो टीमों के बीच खेला गया था।

टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच कुल 47 मैच खेले जाएंगे जिसका फाइनल 18 सितंबर को होगा

इसमें इंडियन सुपर लीग की 11 टीमों के अलावा आई-लीग की पांच और सेना से जुड़ी चार टीमें होगी।

पहली बार डूरंड कप के मैचों का आयोजन तीन राज्यों में होगी। बंगाल के साथ असम और मिजोरम इसके मैचों की मेजबानी करेंगे।

भाषा

  आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में