बारिश के कारण जल्दी हुआ लंच ब्रेक, इंग्लैंड के एक विकेट पर 16 रन

बारिश के कारण जल्दी हुआ लंच ब्रेक, इंग्लैंड के एक विकेट पर 16 रन

बारिश के कारण जल्दी हुआ लंच ब्रेक, इंग्लैंड के एक विकेट पर 16 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: July 2, 2022 5:27 pm IST

बर्मिंघम, दो जुलाई (भाषा) भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को यहां पांचवें क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के कारण लंच ब्रेक जल्दी करना पड़ा।

इंग्लैंड ने भारत को पहली पारी में 416 रन पर समेटने के बाद तीन ओवर में एक विकेट पर 16 रन बना लिये थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद दोनों टीमों ने लंच ब्रेक जल्दी करने का फैसला किया।

एलेक्स लीस (06) इंग्लैंड के आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में