एल्गर का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका के लंच तक एक विकेट पर 107 रन
एल्गर का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका के लंच तक एक विकेट पर 107 रन
गक्बेरहा (दक्षिण अफ्रीका), आठ अप्रैल (एपी) कप्तान डीन एल्गर के नाबाद 59 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच तक एक विकेट पर 107 रन बना लिये।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने इस श्रृंखला में अपनी तीन पारियों में अब तक अर्धशतक बना लिये हैं।
कीगन पीटरसन दूसरे छोर पर एल्गर के साथ 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बांग्लादेश को सुबह के सत्र में एकमात्र सफलता सारेल एरवी (24) के रूप में मिली जो खालिद अहमद की बाहर जाती गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर लिटन दास को कैच थमा बैठे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम दो टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 से आगे है, उसने डरबन में पहला टेस्ट 220 रन से जीता था।
एपी नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


