इंग्लैंड के दूसरे दिन लंच तक पांच विकेट पर 139 रन

इंग्लैंड के दूसरे दिन लंच तक पांच विकेट पर 139 रन

इंग्लैंड के दूसरे दिन लंच तक पांच विकेट पर 139 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 3, 2021 5:52 pm IST

लंदन, तीन सितंबर ( भाषा ) ओली पोप और जॉनी बेयरस्टॉ के बीच छठे विकेट की 77 रन की नाबाद साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक पांच विकेट पर 139 रन बना लिये ।

भारत के लिये उमेश यादव ने 13 ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट लिये । उन्होंने रात के नाबाद बल्लेबाज क्रेग ओवर्टन (1) और डेविड मलान (31) को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 62 रन कर दिया था ।

इसके बाद पोप और बेयरस्टॉ ने पारी को संभाला जो क्रमश: 38 और 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं ।

भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाये थे ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में