एफसी गोवा ने चेन्नईयिन एफसी को हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

एफसी गोवा ने चेन्नईयिन एफसी को हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

एफसी गोवा ने चेन्नईयिन एफसी को हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया
Modified Date: August 26, 2023 / 08:40 pm IST
Published Date: August 26, 2023 8:40 pm IST

गुवाहाटी, 26 अगस्त (भाषा) पूर्व चैम्पियन एफसी गोवा ने शनिवार को यहां चेन्नईयिन एफसी को 4-1 से हराकर 132वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कार्ल मैकहग (30वें मिनट), कार्लोस मार्टिनेज (37वें मिनट), नोआ सादोई (90+1वें मिनट) और विक्टर रोड्रिग्स (90+3वें मिनट) में गोवा की टीम के लिए गोल दागे।

चेन्नईयिन एफसी के लिए एकमात्र गोल बिकास युमनाम ने पांचवें मिनट में दागा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में