एफसी गोवा ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराकर पहली बार डूरंड कप जीता

एफसी गोवा ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराकर पहली बार डूरंड कप जीता

एफसी गोवा ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराकर पहली बार डूरंड कप जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: October 3, 2021 10:57 pm IST

कोलकाता, तीन अक्टूबर ( भाषा ) इंडियन सुपर लीग टीम एफसी गोवा ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 1 . 0 से हराकर पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया ।

गोवा के लिये विजयी गोल कप्तान एडुआर्डो बेडिया ने 105वें मिनट में दागा । गोवा के कोच जुआन फर्नांडो फेनोल का भी भारत में यह पहला खिताब है ।

गोवा को जीत के साथ 40 लाख रूपये मिले जबकि स्पोर्टिंग को 20 लाख रूपये पुरस्कार के तौर पर मिले ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में