डूरंड कप में 27 साल बाद होगी विदेशी टीमों की वापसी

डूरंड कप में 27 साल बाद होगी विदेशी टीमों की वापसी

डूरंड कप में 27 साल बाद होगी विदेशी टीमों की वापसी
Modified Date: June 30, 2023 / 04:02 pm IST
Published Date: June 30, 2023 4:02 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) घरेलू सत्र के शुरूआती टूर्नामेंट डूरंड कप के आयोजकों ने शुक्रवार को कहा कि 27 साल बाद एशिया के इस सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट में विदेशी टीमों की वापसी होगी।

डूरंड कप दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। तीन अगस्त से कोलकाता में शुरू होने वाले 132वें चरण में 24 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें नेपाल, भूटान और बांग्लादेश भी शामिल हैं।

टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को ट्राफी टूर शुरू किया जिसे थलसेना प्रमुख मनोज पांडे, वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने हरी झंडी दिखायी।

कोलकाता के अलावा मैच गुवाहाटी, कोकराझार और शिलांग में कराये जायेंगे। फाइनल तीन सितंबर को कोलकाता में होगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में