गिल, पंत के अर्धशतक , भारत के पास 432 रन की बढत
गिल, पंत के अर्धशतक , भारत के पास 432 रन की बढत
चेन्नई, 21 सितंबर ( भाषा ) भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को लंच तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 205 रन बना लिये जिससे उसके पास 432 रन की बढत हो गई है ।
लंच के समय शुभमन गिल 86 और ऋषभ पंत 82 रन बनाकर खेल रहे हैं । दोनों ने चौथे विकेट की अटूट साझेदारी में 138 रन जोड़ लिये हैं ।
बांग्लादेश की टीम शुक्रवार को पहली पारी में 149 रन पर आउट हो गई थी जिससे भारत को 227 रन की बढत मिली थी । भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाये थे ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


