ईटीपीएल में ग्लास्गो टीम के सह मालिक और कोच बने हेडन

ईटीपीएल में ग्लास्गो टीम के सह मालिक और कोच बने हेडन

ईटीपीएल में ग्लास्गो टीम के सह मालिक और कोच बने हेडन
Modified Date: June 9, 2026 / 07:29 pm IST
Published Date: June 9, 2026 7:29 pm IST

ग्लास्गो, नौ जून (भाषा)आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन मंगलवार को यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) की ग्लास्गो कॉस्मिक टीम के सह मालिक और कोच बन गए ।

हेडन आईपीएल में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच थे ।

हेडन ने एक बयान में कहा ,‘‘ क्रिकेट ने एक खिलाड़ी, मेंटोर, प्रसारक और कोच के तौर पर मुझे कई मौके दिये हैं । अब शुरूआत से एक नयी टीम तैयार करने का मौका मिलने से मैं काफी रोमांचित हूं ।’’

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में