भारत के एक विकेट पर 34 रन

भारत के एक विकेट पर 34 रन

भारत के एक विकेट पर 34 रन
Modified Date: February 24, 2024 / 11:43 am IST
Published Date: February 24, 2024 11:43 am IST

रांची, 24 फरवरी (भाषा) भारत ने इंग्लैंड के 353 रन के जवाब में चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 34 रन बनाए।

लंच के समय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 27 और शुभमन गिल चार रन पर खेल रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा केवल दो रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर पवेलियन लौटे। भारत अभी इंग्लैंड से 319 रन पीछे है।

इससे पहले इंग्लैंड की पारी का आकर्षण जो रूट का शतक रहा। वह 122 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने 67 रन देकर चार विकेट लिए।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में