भारत के लंच तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 36 रन

भारत के लंच तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 36 रन

भारत के लंच तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 36 रन
Modified Date: December 16, 2022 / 11:27 am IST
Published Date: December 16, 2022 11:27 am IST

चटगांव, 16 दिसंबर ( भाषा ) बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन पर आउट करने के बाद भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को लंच तक बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिये ।

कप्तान के एल राहुल 20 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर खेल रहे थे ।

भारत को कुल 290 रन की बढत मिल गई है क्योंकि कप्तान राहुल ने फॉलोआन नहीं देने का फैसला किया।

भारत के 404 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 55.5 ओवर में 150 रन पर आउट हो गई थी ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में