भारत 223 रन पर सिमटा, स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका के एक विकेट पर 17 रन
भारत 223 रन पर सिमटा, स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका के एक विकेट पर 17 रन
केपटाउन, 11 जनवरी (भाषा) भारतीय टीम के मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम टेस्ट के शुरूआती दिन पहली पारी में 223 रन पर सिमटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप तक एक विकेट पर 17 रन बना लिये।
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्कराम आठ रन और केशव महाराज छह रन बनाकर खेल रहे थे।
टीम ने हालांकि अपने कप्तान डीन एल्गर (03) का विकेट सस्ते में गंवा दिया।
इससे पहले भारतीय पारी में कप्तान विराट कोहली ने 79 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 27 रन का योगदान दिया।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


