इसाक और पेड्रो के गोल से ओडिशा एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को हराया

इसाक और पेड्रो के गोल से ओडिशा एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को हराया

इसाक और पेड्रो के गोल से ओडिशा एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: August 23, 2022 7:11 pm IST

गुवाहाटी, 23 अगस्त (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम ओडिशा एफसी ने मंगलवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में केरल ब्लास्टर्स को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

     इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में  खेले गये मुकाबले के दोनों गोल मध्यांतर के बाद हुए। इसाक वनमलसावमा (51वें मिनट) और शाऊल पेड्रो (73वें मिनट) के गोल ने ओडिशा को दो मैच में दूसरी जीत दिलायी।

ओडिशा की टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 6-0 से शिकस्त दी थी। केरल ने अपने पहले मैच में सुदेवा दिल्ली के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था।

इस जीत के बाद ओडिशा दो मैचों में छह अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया, जबकि केरल के दो मैचों में एक अंक है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में