जोशना-वेलावन की जोड़ी स्क्वॉश मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में
जोशना-वेलावन की जोड़ी स्क्वॉश मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में
नागोया, 24 सितंबर (भाषा) दिग्गज जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने बृहस्पतिवार को अंतिम-16 मुकाबले में हमवतन सूरज चंद और शमीना रियाज की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर एशियाई खेलों की मिश्रित युगल स्क्वॉश स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी जोशना-वेलावन की जोड़ी ने 11-7, 11-10 से जीत दर्ज की।
भारतीय जोड़ी अब शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमिका अरिबाडो की जोड़ी से भिड़ेगी।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


