आर्मी ग्रीन को 2-0 से हराकर केरल ब्लास्टर्स ने डूरंड कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

आर्मी ग्रीन को 2-0 से हराकर केरल ब्लास्टर्स ने डूरंड कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

आर्मी ग्रीन को 2-0 से हराकर केरल ब्लास्टर्स ने डूरंड कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: August 31, 2022 7:02 pm IST

गुवाहाटी, 31 अगस्त (भाषा) केरल ब्लास्टर्स ने बुधवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में ग्रुप डी मैच में आर्मी ग्रीन को 2-0 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

केरल ब्लास्टर्स की ओर से मोहम्मद एमेन और अरित्रा दास ने गोल दागे।

केरल की टीम ने पूरे मैच के दौरान दबदबा बनाए रखा। रोशन, अजसाल और एमेन के मूव पर टीम ने पहला गोल दागा। रोशन ने दाएं छोर से मूव बनाते हुए गेंद अजसाल को बढ़ाई जिन्होंने इसे बाएं छोर पर खड़े एमेन तक पहुंचाया। एमेन ने दाएं पैर से दनदनाता हुए शॉट लगाकर केरल ब्लास्टर्स को बढ़त दिला दी।

अरित्रा ने इसके बाद इंजरी टाइम में बाएं छोर से मूव बनाते हुए गोल किया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में