माने के गोल से सेनेगल ने 2022 अफ्रीकन कप आफ नेशन्स के लिए क्वालीफाई किया

माने के गोल से सेनेगल ने 2022 अफ्रीकन कप आफ नेशन्स के लिए क्वालीफाई किया

माने के गोल से सेनेगल ने 2022 अफ्रीकन कप आफ नेशन्स के लिए क्वालीफाई किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: November 16, 2020 7:17 am IST

केपटाउन, 16 नवंबर (एपी) सादियो माने के गोल से गिनी बिसाउ को 1-0 से हराकर सेनेगल 2022 अफ्रीकन कप आफ नेशन्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बना।

सेनेगल के ग्रुप एक में चार मैचों में अधिकतम 12 अंक हैं और इसके साथ ही तय हो गया है कि वह ग्रुप से क्वालीफाई करने वाली दो टीमों में से एक रहेगा।

माने ने मैच का एकमात्र गोल निर्धारित समय खत्म होने से आठ मिनट पहले दागा।

गिनी बिसाउ को अंतिम 26 मिनट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जब जॉर्ज ब्युरा ब्रेमा को दूसरा पीला कार्ड दिखाकर 64वें मिनट में मैच से बाहर कर दिया गया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में