माया की हार के साथ जूनियर अमेरिकी ओपन में भारत की एकल चुनौती समाप्त

माया की हार के साथ जूनियर अमेरिकी ओपन में भारत की एकल चुनौती समाप्त

माया की हार के साथ जूनियर अमेरिकी ओपन में भारत की एकल चुनौती समाप्त
Modified Date: September 9, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: September 9, 2026 4:47 pm IST

न्यूयॉर्क, नौ सितंबर (भाषा) माया राजेश्वरन रेवती के दूसरे दौर में अरिना मालिजिना से तीन सेट में मिली हार के साथ जूनियर अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती लगभग समाप्त हो गई।

15वीं वरीयता प्राप्त माया को मंगलवार को रूस की प्रतिद्वंद्वी से दो घंटे 16 मिनट में 3-6, 7-5, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

माया जूनियर ग्रैंडस्लैम में लगातार दो जीत दर्ज नहीं कर पाईं हैं, वह फ्रेंच ओपन में भी दूसरे दौर में बाहर हो गई थीं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विम्बलडन में उनका सफर पहले दौर में ही समाप्त हो गया था।

लड़कों के युगल वर्ग के पहले दौर में अर्णव पापारकर और थाईलैंड के उनके जोड़ीदार कुनानान पंतारातोर्ण को महज 58 मिनट में कजाखस्तान के दामिर झालगास्बे और अमेरिका के साफिर आजम से 4-6, 2-6 से हार मिली।

पापारकर को लड़कों के एकल वर्ग के पहले दौर में भी शिकस्त मिली।

माया को हालांकि बालिका युगल वर्ग में मुकाबला खेलना है जिसमें उन्होंने यूक्रेन की एंटोनिना सुशकोवा के साथ जोड़ी बनाई है। उनका सामना चेक गणराज्य की जाना कोवाकोवा और कैटरीना जाजीकोवा की पांचवीं वरीय जोड़ी से होगा।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में