खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में भाषण देंगे मोदी

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में भाषण देंगे मोदी

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में भाषण देंगे मोदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: February 25, 2021 1:33 pm IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी से दो मार्च तक उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में होने वाले दूसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में भाषण देंगे।

प्रेस सूचना ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि मोदी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पांच दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।

खेल मंत्रालय इस टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू कश्मीर खेल परिषद और जम्मू कश्मीर शीतकालीन खेल संघ के साथ मिलकर कर रहा है जिनमें कुल 27 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और बोर्ड भाग लेंगे।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में