मोहन बागान ने डूरंड कप के पहले मैच में बांग्लादेश आर्मी एफटी को हराया

मोहन बागान ने डूरंड कप के पहले मैच में बांग्लादेश आर्मी एफटी को हराया

मोहन बागान ने डूरंड कप के पहले मैच में बांग्लादेश आर्मी एफटी को हराया
Modified Date: August 3, 2023 / 08:22 pm IST
Published Date: August 3, 2023 8:22 pm IST

कोलकाता, तीन अगस्त (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैम्पियन मोहन बागान ने गुरुवार को यहां डूरंड कप के शुरुआती मैच में बांग्लादेश आर्मी एफटी पर 5-0 की शानदार जीत से सत्र का आरंभ किया।

टूर्नामेंट के 132वें चरण से भारतीय फुटबॉल सत्र की शुरुआत हुई जिसमें मोहन बागान के लिए भारतीय फुटबॉलर लिस्टन कोलासो (14वें मिनट) और मनवीर सिंह (29वें मिनट) ने अपनी टीम को बढ़त दिलायी।

इसके बाद टीम के लिए सुहेल अहमद भट्ट ने 39वें मिनट, लालरिनलियाना हनामटे ने 59वें मिनट और कियान नासिरी ने 89वें मिनट में गोल दागे।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में