न्यूजीलैंड ने निर्णायक टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 264 रन की बढ़त हासिल की
न्यूजीलैंड ने निर्णायक टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 264 रन की बढ़त हासिल की
नाटिंघम, 28 जून (एपी) न्यूजीलैंड ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट के पहले सत्र में चार विकेट पर 180 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 264 रन तक पहुंचा ली।
पहले सत्र में टीम ने केवल रचिन रविंद्र का विकेट गंवाया जो अपने छठे शतक से महज छह रन से चूक गए।
न्यूजीलैंड ने सुबह तीन विकेट पर 120 रन से आगे खेलना शुरू किया और रविंद्र और डेरिल मिचेल ने बढ़ते उछाल के बावजूद बल्लेबाजी करना जारी रखा। लंच से तुरंत पहले रविंद्र (94 रन) को ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने पगबाधा आउट किया।
इससे दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 129 रन की भागीदारी समाप्त हुई। दोनों ने तीन विकेट पर 51 रन के स्कोर से न्यूजीलैंड की पारी को संभाला।
लंच तक मिचेल 47 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि टॉम ब्लंडेल ने खाता नहीं खोला था।
न्यूजीलैंड ने 25 ओवर के सत्र में 60 रन जोड़े।
एपी नमिता मोना
मोना

Facebook


