एएफआई और रूसी एथलेटिक्स महासंघ के बीच कोई समझौता नहीं हुआ : सुमारिवाला

एएफआई और रूसी एथलेटिक्स महासंघ के बीच कोई समझौता नहीं हुआ : सुमारिवाला

एएफआई और रूसी एथलेटिक्स महासंघ के बीच कोई समझौता नहीं हुआ : सुमारिवाला
Modified Date: May 7, 2026 / 07:18 pm IST
Published Date: May 7, 2026 7:18 pm IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल जे सुमारिवाला ने बृहस्पतिवार को उन रिपोर्टों को साफ तौर पर खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि भारत और रूस के राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के बीच एक समझौते ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

यह खंडन उन खबरों के बाद आया है जिनमें ट्रेनिंग और खिलाड़ियों के आदान-प्रदान के लिए एक औपचारिक गठजोड़ का सुझाव दिया गया था।

सुमारिवाला ने कहा कि हालांकि भारत व्यापक साझेदारियों का हिस्सा बना हुआ है, लेकिन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने रूस की संस्था के साथ कोई विशिष्ट द्विपक्षीय समझौता नहीं किया है।

सुमारिवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं साफ तौर पर पुष्टि कर सकता हूं कि रूसी एथलेटिक्स और एएफआई के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है और कोई भी रूसी एथलीट भारत में तब तक प्रतिस्पर्धा नहीं करेगा जब तक विश्व एथलेटिक्स के प्रतिबंध लागू हैं जो रूस के खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों को प्रतिस्पर्धा से बाहर रखते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी उम्मीद करते हैं कि यूक्रेन पर रूस के युद्ध का जल्द ही कोई समाधान निकलेगा और जैसे ही ऐसा होगा, हम रूसी एथलेटिक्स के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में