PAK vs NED t-20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने नीदरलैंड पर दर्ज की 3 विकेट से मामूली जीत.. आखिरी ओवर में हासिल किया लक्ष्य, देखें स्कोरकार्ड
PAK vs NED t-20 World Cup 2026: इससे पहले नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। कप्तान स्कॉट एडवडर्स और बास डि लीडे के बीच चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच पलट दिया।
PAK vs NED t-20 World Cup 2026 | Image- ESPN Cricket File
- फहीम अशरफ की 11 गेंदों में 29 रन
- पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया
- बाबर आजम का फ्लॉप प्रदर्शन जारी
कोलंबो: निचले क्रम के बल्लेबाज फहीम अशरफ की 11 गेंदों में 29 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में शनिवार को नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया। (PAK vs NED t-20 World Cup 2026) 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 10 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गंवाने से टीम दबाव में आ गई।
A vital cameo from Faheem Ashraf carries Pakistan to victory in the #T20WorldCup opener 💪
📝: https://t.co/1VVhRaOJo0 pic.twitter.com/OyBD3dzlKo
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 7, 2026
नीदरलैंड ने कैच छोड़कर की गलती
एक समय 16.1 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 114 रन था और जीत के लिए 34 रन की जरूरत थी। आखिरी दो ओवर में 29 रन चाहिए थे, जहां अशरफ ने लोगान वान बीक की गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका लगाया। आखिरी ओवर में चौका जड़कर उन्होंने तीन गेंद शेष रहते पाकिस्तान को जीत दिलाई। इससे पहले 19वें ओवर में अशरफ का कैच छूटना नीदरलैंड को भारी पड़ा।
बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी
पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 31 गेंदों में सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि सईम अयूब ने 13 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। बाबर आजम 18 गेंदों में 15 रन ही बना सके। पॉल वान मीकेरेन ने फरहान और उस्मान खान को आउट किया, (PAK vs NED t-20 World Cup 2026) जबकि काइल क्लेन और अन्य गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में पाकिस्तान को दबाव में रखा, लेकिन अंत में अशरफ ने टीम को संकट से उबार लिया।
148 रनों का था लक्ष्य
इससे पहले नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। कप्तान स्कॉट एडवडर्स और बास डि लीडे के बीच चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच पलट दिया। सलमान मिर्जा ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सईम अयूब ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर नीदरलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।
‘तेजी से धड़क रहा था दिल’ : फहीम
पाकिस्तान के हरफनमौला फहीम अशरफ ने स्वीकार किया कि नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवरों में उनका दिल तेजी से धड़क रहा था लेकिन उन्हें भरोसा था कि वह “एक ओवर में जितने भी रन चाहिए हों, बना सकते हैं’’।
फहीम 11 गेंद में नाबाद 29 रन की पारी के साथ पाकिस्तान के नायक बनकर उभरे। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में तीन छक्के और एक चौके के साथ 24 रन बटोर कर मैच का रूख पाकिस्तान की तरफ मोड़ दिया।
इस रोमांचक मैच के बाद उन्होंने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘हम पिछले एक साल से इसी तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं। दिल की धड़कन ऊपर-नीचे होती रहती है। ऐसा पहले भी कई बार हुआ है। हम इसके आदी हैं।”
प्लेयर ऑफ द मैच फहीम ने कहा, ‘‘मैं और शाहीन (शाह अफरीदी) विकेट बचाने की बात कर रहे थे। हमें पता था कि हम एक ओवर में जितने भी रन चाहिए हों, बना सकते हैं।”
यहां Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड
इन्हें भी पढ़ें:-
- लवलीना और सचिन बॉक्सैम में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करने वाले 12 भारतीयों में शामिल
- इंग्लैंड का सामना नेपाल से , ब्रूक को उम्मीद कि अब फोकस मैदानी प्रदर्शन पर रहेगा
- स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज का बल्लेबाजी का न्योता दिया
- चिदंबरम स्टेडियम नई आउटफील्ड, ड्रेनेज प्रणाली के साथ टी20 विश्व कप का स्वागत करने के लिए तैयार
- धड़कनें बढ़ी हुई थी लेकिन लक्ष्य हासिल करने का भरोसा था: फहीम

Facebook


