लॉडर्स और गद्दाफी स्टेडियम की पिचें असंतोषजनक करार

लॉडर्स और गद्दाफी स्टेडियम की पिचें असंतोषजनक करार

लॉडर्स और गद्दाफी स्टेडियम की पिचें असंतोषजनक करार
Modified Date: June 9, 2026 / 06:27 pm IST
Published Date: June 9, 2026 6:27 pm IST

दुबई, नौ जून (भाषा) इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन में लॉडर्स पर खेले गए पहले टेस्ट की पिच और पाकिस्तान तथा आस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम पर खेले गए तीसरे वनडे की पिच को आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया में ‘असंतोषजनक’ करार दिया गया है ।

दोनों मैदानों को एक एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया है । मैच अधिकारियों और कप्तानों द्वारा शिकायत दर्ज किये जाने के बाद लॉडर्स के मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट और गद्दाफी स्टेडियम के ग्रीम ला ब्रॉय ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया ।

पायक्रॉफ्ट ने कहा कि लॉडर्स की पिच पर पूरे टेस्ट के दौरान अत्यधिक सीम मिल रही थी और कई बार गेंद भी बहुत नीची आ रही थी जिससे उछाल असमान था ।

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया था । जीत के लिये 254 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड टीम 138 रन पर आउट कर दिया था ।

रिपोर्ट इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दे दी गई है जिनके पास अपील करने के लिये 14 दिन का समय है ।

आईसीसी के नियमों के तहत पिच असंतोषजनक करार दिये जाने पर स्टेडियम पर एक डिमेरिट अंक लगाया जाता है और पिच ‘अनफिट’ होने पर तीन डिमेरिट अंक लगाये जाते हैं । छह डिमेरिट अंक होने पर उस मैदान में 12 महीने तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला जायेगा ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में