IPL 2023: ‘आज अकेले राशिद ही खेलने आया था’, राशिद खान की तूफानी पारी के कायल हुए कप्तान हार्दिक पांड्या

मुंबई की इस धमाकेदार जीत में सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने महज 46 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जमाया।

IPL 2023: ‘आज अकेले राशिद ही खेलने आया था’, राशिद खान की तूफानी पारी के कायल हुए कप्तान हार्दिक पांड्या

Rashid Khan stormy batting against Mumbai

Modified Date: May 13, 2023 / 07:56 am IST
Published Date: May 13, 2023 7:56 am IST

Rashid Khan stormy batting against Mumbai : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 57वां मुकाबला पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। वानखेड़े के मैदान पर खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से मात देकर प्लेऑफ के रेस में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। मुंबई की इस धमाकेदार जीत में सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने महज 46 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जमाया। लेकिन वानखेड़े के मैदान पर सूर्या की चमक से ज्यादा राशिद खान का कमाल दिखा। जिन्होंने मुंबई के खिलाफ अकेले लड़ते हुए पहले गेंद के साथ चार विकेट और फिर बल्ले के साथ नाबाद 79 रनों की पारी खेली।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई आज! एंगेजमेंट वेन्यू का वीडियो आया सामने

कर्नाटक के साथ यूपी निकाय चुनाव के परिणामों पर भी होगी देश की नजर, सुबह 8 बजे से शुरु होगी मतगणना

Rashid Khan stormy batting against Mumbai : राशिद के इस पारी की कप्तान हार्दिक पंड्या ने जमकर तरफ की। प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पांड्या ने पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा की आज देखने में लगा रहा था की सिर्फ राशिद ही मैडना में बैटिंग करने आएं हैं।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown