विम्बलडन में रूस के क्वालीफायर सफीउलिन ने जोआओ फोंसेका को हराकर उलटफेर किया

विम्बलडन में रूस के क्वालीफायर सफीउलिन ने जोआओ फोंसेका को हराकर उलटफेर किया

विम्बलडन में रूस के क्वालीफायर सफीउलिन ने जोआओ फोंसेका को हराकर उलटफेर किया
Modified Date: July 3, 2026 / 07:37 pm IST
Published Date: July 3, 2026 7:37 pm IST

लंदन, तीन जुलाई (एपी) रूस के क्वालीफायर रोमन सफीउलिन ने शुक्रवार को विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में ब्राजील के उभरते सितारे जोआओ फोंसेका को 6-3, 6-3, 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई।

रैंकिंग में 132वें स्थान पर मौजूद सफीउलिन पिछले साल घुटने की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन इस हफ्ते उन्होंने ऑल इंग्लैंड क्लब में दो वरीय प्रतिद्वंद्वियों को बाहर कर दिया। उन्होंने पहले दौर में 12वें वरीय एंड्री रुबलेव को हराकर उलटफेर किया। फोंसेका को 24वीं वरीयता मिली थी।

अठाईस साल के सफीउलिन 2023 में विम्बलडन क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। उन्होंने मैच के बाद अपनी शर्ट से आंसू पोंछे।

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए सफीउलिन का सामना नोवाक जोकोविच और आर्थर रिंडरकनेच के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

गत चैंपियन यानिक सिनर का मुकाबला अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी से होगा।

महिलाओं के ड्रॉ में शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का सामना सेंटर कोर्ट पर येलेना ओस्टापेंको से होगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में