श्रीलंका के छह विकेट पर 86 रन
श्रीलंका के छह विकेट पर 86 रन
बेंगलुरू, 12 मार्च (भाषा) श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दिन-रात्रि के दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को यहां पहली पारी में छह विकेट पर 86 रन बनाए।
दिन का खेल खत्म होने पर निरोशन डिकवेला 13 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि लसिथ एंबुलदेनिया ने अभी खाता नहीं खोला है।
भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे जिससे श्रीलंका की टीम अब भी 166 रन पीछे है।
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन जबकि मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


