वीसीए की सीनियर पुरुष टीम जुलाई में पांच वनडे मैच के लिए नामीबिया का दौरा करेगी

वीसीए की सीनियर पुरुष टीम जुलाई में पांच वनडे मैच के लिए नामीबिया का दौरा करेगी

वीसीए की सीनियर पुरुष टीम जुलाई में पांच वनडे मैच के लिए नामीबिया का दौरा करेगी
Modified Date: June 29, 2026 / 09:49 pm IST
Published Date: June 29, 2026 9:49 pm IST

नागपुर, 29 जून (भाषा) विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) की 16 सदस्यीय सीनियर पुरुष टीम क्रिकेट नामीबिया के निमंत्रण पर नामीबिया का दौरा करेगी।

यह टीम 30 जून से 10 जुलाई तक विंडहोक में अफ्रीकी देश की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ पांच वनडे मैच खेलेगी।

यह दौरा मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी चैंपियन टीम को सत्र शुरू हाोने से पहले अंतरराष्ट्रीय अनुभव देगा।

टीम की कप्तानी यश कदम करेंगे जबकि यश राठौड़ को उप-कप्तान बनाया गया है।

पांच मैच संभावित रूप से दो, चार, छह, आठ और 10 जुलाई को खेले जाएंगे।

टीम इस प्रकार है :

यश कदम (कप्तान), यश राठौड़ (उप-कप्तान), अध्ययन डागा, आदित्य आहूजा, रोहित बिंकर (विकेटकीपर), वेदांत जाजू (विकेटकीपर), पार्थ रेखाड़े, मंदार महाले, मोहम्मद फैज, आदित्य ठाकरे, नचिकेत भूते, सौरभ दुबे, सनमेश देशमुख, जगजोत सासन, वरुण बिष्ट, गौरव फरदे।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में