टकर के नाबाद 94 रन की मदद से आयरलैंड के पांच विकेट पर 235 रन
टकर के नाबाद 94 रन की मदद से आयरलैंड के पांच विकेट पर 235 रन
कोलंबो, 14 फरवरी (भाषा) ओमान के 38 वर्ष के बायें हाथ के स्पिनर शकील अहमद ने तीन अहम विकेट लिये लेकिन कप्तान लोरकान टकर की 94 रन की नाबाद पारी की मदद से आयरलैंड ने टी20 विश्व कप के मैच में पांच विकेट पर 235 रन बनाये ।
टकर ने 51 गेंद में दस चौकों और चार छक्कों की मदद से 94 रन बनाये ।
शकील ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


