वीर अहलावत ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ संयुक्त बढ़त बनाई
वीर अहलावत ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ संयुक्त बढ़त बनाई
लुसर्ने, छह जून (भाषा) भारत के वीर अहलावत ने दूसरे दौर में 10 अंडर 61 के कोर्स रिकॉर्ड के साथ यहां होटल प्लानर टूर के स्विस चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त बना ली।
आमंत्रण पर यहां खेलने पर 30 वर्षीय अहलावत और मैथ्यू साउथगेट (64) कुल 12 अंडर के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
इन दोनों ने जॉर्ज ब्लूर (66) और मथीयू डिगोटिगनिस लेफोन (63) पर एक शॉट की बढ़त बनाई हुई है।
टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे दो अन्य भारतीय अर्जुन प्रसाद (70-72) और सप्तक तलवार (74-70) कट हासिल करने में नाकाम रहे।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


