पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज श्रीलंका से 37 रन पीछे

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज श्रीलंका से 37 रन पीछे

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज श्रीलंका से 37 रन पीछे
Modified Date: June 27, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: June 27, 2026 5:14 pm IST

नॉर्थ साउंड (एंटीगा) , 27 जून (एपी) आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेस के बीच छठे विकेट की नाबाद साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पांच विकेट पर 271 रन बना लिये ।

श्रीलंका ने पहली पारी में 308 रन बनाये थे जिससे वेस्टइंडीज 37 रन पीछे है ।

तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा के मांसपेशी की चोट के कारण बाहर होने के बावजूद श्रीलंका के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को शुरूआत में दबाव में रखा । कुमारा को दूसरे दिन की पहली गेंद पर ही दौड़ते समय चोट लगी थी और वह फिर मैदान पर नहीं आ सके ।

उनकी गैर मौजूदगी में असिता फर्नांडो और मिलन रथनायके ने दो दो विकेट चटकाये । वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय एक विकेट पर 89 रन था जो चाय तक पांच विकेट पर 168 रन हो गया ।

सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और ब्रेंडन किंग ने पहले विकेट के लिये 58 रन जोड़े । किंग को रथनायके ने 31 के स्कोर पर आउट किया ।

लंच के बाद कैंपबेल भी 37 के स्कोर पर सोनल दिनुषा का शिकार हुए । रथनायके ने कावेम हॉज को 16 के स्कोर पर आउट किया जबकि फर्नांडो ने जोशुआ डा सिल्वा (20) और जस्टिन ग्रीव्स (3) के विकेट चटकाये ।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर जांगू 78 और चेस 42 रन बनाकर खेल रहे थे ।

एपी मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में