महिला टी20 विश्व कप आईसीसी के समावेशी दृष्टिकोण का उदाहरण : जय शाह

महिला टी20 विश्व कप आईसीसी के समावेशी दृष्टिकोण का उदाहरण : जय शाह

महिला टी20 विश्व कप आईसीसी के समावेशी दृष्टिकोण का उदाहरण : जय शाह
Modified Date: June 7, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: June 7, 2026 8:39 pm IST

लंदन, सात जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने रविवार को कहा कि आगामी महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट को अधिक समावेशी बनाने की वैश्विक संस्था की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से पांच जुलाई तक ब्रिटेन में आयोजित किया जाएगा।

लंदन के वाटरलू ब्रिज पर रविवार को आयोजित भव्य समारोह में सभी 12 टीमों की कप्तानों की मौजूदगी में शाह ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

उन्होंने इस मौके पर कहा, ‘‘यह महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और उस प्रतियोगिता की शुरुआत का उपयुक्त अवसर भी, जिसे हम अब तक का सबसे रोमांचक और महत्वाकांक्षी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मानते हैं।’’

शाह ने कहा, ‘‘यह आयोजन टूर्नामेंट को लेकर उत्साह और रोमांच को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा तथा 12 जून को बर्मिंघम में शुरुआती गेंद फेंके जाने से पहले प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट आईसीसी की उस प्रतिबद्धता और विश्वास का एक और उदाहरण है, जिसके तहत क्रिकेट को अधिक समावेशी और वैश्विक खेल बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।’’

समारोह के दौरान राजधानी लंदन और मेजबान शहरों बर्मिंघम, मैनचेस्टर, लीड्स, ब्रिस्टल और साउथम्पटन से आए प्रशंसकों तथा युवा प्रतिभागियों ने स्ट्रीट क्रिकेट, ‘इंटरैक्टिव’ खेलों और मनोरंजन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड मौजूदा चैंपियन है। उसने 2024 में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराकर खिताब जीता था।

ऑस्ट्रेलिया छह खिताब के साथ इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है।

पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम अपने पहले महिला टी20 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में