युवा भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई आयुवर्ग चैम्पियनशिप में 27 पदक पक्के किये

युवा भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई आयुवर्ग चैम्पियनशिप में 27 पदक पक्के किये

युवा भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई आयुवर्ग चैम्पियनशिप में 27 पदक पक्के किये
Modified Date: May 6, 2026 / 08:49 pm IST
Published Date: May 6, 2026 8:49 pm IST

ताशकंद, छह मई (भाषा) भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर 15 और अंडर 17 चैम्पियनशिप में 27 पदक पक्के कर लिये ।

अंडर 15 लड़कियों के दल ने 15 में से 14 पदक हासिल किये जबकि अंडर 15 लड़कों ने 15 में से 13 पदक पक्के किये ।

लड़कों के वर्ग में एस वसंत अशोक कुमार (37 किलो) और प्रशांत (49 किलो) ने संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद अल्बानाइ और मायेद अल्यामाही को पहले दौर में आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोका जाना) के आधार पर हराया ।

नितिन (40 किलो) और हर्षवर्धन जीना (55 किलो) ने दूसरे दौर में क्रमश: कजाखस्तान के सायत मेंगदिबे और ताजिकिस्तान के मुहम्मद फोजिलोव को आरएससी पर हराया ।

यश कुमार (33 किलो ) और रोहित पोठिना (35 किलो ) ने क्रमश: ताजिकिस्तान के रसूलजोन करीमोव और मंगोलिया के तेमूलेन मुंखबायार को 4 . 1 से हराया ।

समीर बोहरा (43 किलो ) ने थाईलैंड के चूटिनान याराम को और नोंगपोकगांबा मेतेइ ओइना (46 किलो) ने मंगोलिया के मुंख ओचिर गोंजोरिग को 5 . 0 से हराया । मोहम्मद यासिर (58 किलो) ने कजाखस्तान के मेइरलान बेइसेखान को 5 . 0 से मात दी ।

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में